{"_id":"662e9205e9fb5fd3d500915e","slug":"the-child-was-crying-with-hunger-in-the-train-got-milk-with-the-help-of-railways-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113889-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन में भूख से बिलख रहा था बच्चा, रेलवे की मदद से मिला दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन में भूख से बिलख रहा था बच्चा, रेलवे की मदद से मिला दूध
Sun, 28 Apr 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। संडीला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में माता-पिता के साथ सफर कर रहे भूखे बच्चे के लिए रेलवे ने सीएमआई के सहयोग से दूध की व्यवस्था कराई। दंपती ट्रेन में थर्ड एसी के कोच नंबर बी-5 में सफर कर रहे थे।
उन्होंने शनिवार की रात को 9.10 बजे रेलवे को ट्वीट किया था। रेलवे ने 9.32 पर दंपती को दूध तैयार करने के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया। दंपती ने रेलवे को पोस्ट करके उनका आभार व्यक्त किया है।
लखनऊ से वाराणसी से हरिद्वार जाने वाली दून एक्सप्रेस में लखनऊ से एक दंपती अमित सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार हुए थे। उनके साथ एक साल का बेटा था। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद बच्चे को भूख लगी, तो बच्चा बिलखने लगया। यह देख दंपती उसके लिए दूध की व्यवस्था करने लगे। उनके पास मिल्क पाउडर था, मगर गर्म पानी नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने आसपास के अन्य यात्रियों से गर्म पानी मांगा, मगर यात्रियों के पास गर्म पानी नहीं मिला। इस पर दंपती ने रेलवे के सोशल मीडिया एकाउंट पर गर्म पानी के लिए पोस्ट किया। दंपती की पोस्ट पर मुरादाबाद मंडल कार्यालय से सीएमआई मनीष बाजपेई को ट्रेन में बच्चे के लिए गर्म पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
इस पर सीएमआई मनीष बाजपेई ने स्टेशन पर रेल नीर की बोतल खाली कर गर्म पानी की व्यवस्था की और संडीला स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर दंपती को गर्म पानी दिया। गर्म पानी मिलने पर दंपती ने रेलवे व सीएमआई का आभार जताया।