फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Chief Secretary, officials warn of action

प्रमुख सचिव ने दी अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 22 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The Chief Secretary, officials warn of action

प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हेमंत राव ने बुधवार को जिले में आकर गत माह की प्रगति समीक्षा की। विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान विभागवार राजस्व वसूली की जानकारी लेने के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की।

विज्ञापन


संपर्क मार्गाें के निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और अधूरे मार्ग पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वाणिज्य कर विभाग को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शासन से नामित नोडल अधिकारी हेमंत राव ने विकास भवन पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी आरएनएस यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा में उन्होंने वाणिज्य कर विभाग की 77 प्रतिशत प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य से कम वसूली पर डिप्टी कमिश्नर ने राइस मिलों के न चलने से वसूली प्रभावित होने के बारे में बताया। आबकारी की 92 फीसदी प्रगति, परिवहन की 80 फीसदी, मनोरंजन कर की 92 फीसदी, विद्युत देय की 102, नगर निकायों की 100 तथा विविध देय की 112 फीसदी राजस्व वसूली सामने आई।

समग्र ग्रामों में पीएमजीएसवाई से संपर्क मार्गाें का निर्माण अभी तक पूरा न होने पर उन्होंने फरवरी माह में कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विद्युतीकरण में भी 2012-13 के दो ग्राम शेष रह जाने पर पूरे कराने के निर्देश दिए। जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की समीक्षा में उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद ने 2014-15 में तीन कार्य चलने तथा शेष में टेंडर प्रक्रिया की बात कही। सरकारी योजनाओं की समीक्षा में समाज कल्याण की छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पेंशन के पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


प्रमुख सचिव ने खराब हैंडपंपों की रिपोर्ट तलब की। पीडब्लूडी द्वारा कुछ सड़कों का निर्माण पूर्ण न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, परियोजना निदेशक शंकर लाल त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व बीएसए डा. बृजेश मिश्र मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed