फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The chariot will awaken the flame, saffron will wave in every house

Hardoi News: रथ जगाएगा अलख, हर घर भगवा लहराएगा

Sun, 21 Jan 2024 03:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 21 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The chariot will awaken the flame, saffron will wave in every house
हरदोई। 22 को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रंग में जनपद रंग गया है। शनिवार को राम आएंगे की अलख जगाने के लिए रामोत्सव रथ का शुभारंभ हुआ। हर घर भगवा लहराएगा... को साकार किए जाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर भगवा राम पताका लगाने के बाद घरों में लगाने के लिए पताका का वितरण किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भाजपा नेत्री व वीरांगना सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन की ओर से रसखान में होने वाले रामोत्सव कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यालय से रथ को रवाना किया। सुहाना जैन ने बताया कि रसखान प्रेक्षागृह को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जाने के साथ ही भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर भगवा राम पताका फहराने के बाद मोहल्ला गंगानगर कॉलोनी में लोगों से संपर्क कर घरों में भगवा पताका लगाए जाने के लिए वितरित किए। मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, अरविंद शुक्ला, आजाद भदोरिया, भानु सिंह, सत्यम शुक्ला, हर्षित मिश्रा, सनी, छोटू, आशीष सोलंकी आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed