{"_id":"68efdc73060af2ba8e026ad6","slug":"the-car-went-out-of-control-and-entered-the-shops-two-houses-and-five-shops-were-damaged-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138933-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित हुई कार दुकानों में घुसी दो मकान और पांच दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित हुई कार दुकानों में घुसी दो मकान और पांच दुकानें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो-33-घटना के बाद मौके पर पड़ा क्षतिग्रस्त दुकानों का मलबा। संवाद
हरपालपुर। कस्बे के पलिया तिराहा पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार दुकानों में घुस गई। घटना में दो मकान और पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान के सामने खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। चालक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है।
काेतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा निवासी बांके (40) कार चालक है। वह गांव के ही अपने साथी संजीव (34) के साथ मंगलवार देर रात अप ने दोस्त की कार से हरपालपुर गया था। वहां से देर रात वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई। पलिया तिराहा पर स्थित एक गुमटी और ठेलिया को टक्कर मारते हुए कार दुकानों मे घुस गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार सवार दोनों युवकों को सीएचसी भिजवाया।
यहां बांके की हालत गंभीर होने पर उसे पहले मेडिकल कॉलेज हरदोई और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना में मुन्नालाल और संजीव पांडेय का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। राम औतार, सर्वाधार की गुमटी और ठेली क्षतिग्रस्त हुई है। अरविंद कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना को लेकर संजीव पांडेय ने तहरीर भी दी है। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। कार्रवाई की जाएगी।