फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The car of the criminals who fled got stuck, one injured in the encounter, four arrested

Hardoi News: भागे शातिरों की कार फंसी, मुठभेड़ में गोली से एक घायल, चार गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 03 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The car of the criminals who fled got stuck, one injured in the encounter, four arrested
आरोपियों के पास से बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर, रुपये और जेवर - फोटो : आरोपियों के पास से बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर, रुपये और जेवर
फोटो-8-मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुठभेड़ में घायल अरमान। संवाद
विज्ञापन

फोटो-26- आरोपियों के पास से बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर और जेवर। स्रोत पुलिस विभाग
फोटो-28-
फोटो-29-
फोटो-30-
- पिहानी, बेनीगंज, संडीला, हरियावां, मल्लावां में हुईं चोरियों में थे शामिल
- आरोपियों के पास से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर, नकदी, जेवरात बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई (संडीला)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे शातिरों की बिना नंबर की सफारी औरस मार्ग पर मौलवी खेड़ा और मकदूमपुर के बीच पुलिया के पास फंस गई। उतरकर भागते समय शातिरों और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई।
पुलिस की गोली पैर में लगने से एक शातिर घायल हो गया। घायल समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों पिछले कुछ माह में हुईं आठ बड़ी चोरियों में शामिल थे। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली की पुलिस टीम कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कासिमपुर तिराहा के पास अभियान चला रही थी। इसी दौरान बांगरमऊ मार्ग की तरफ से आ रही सफारी कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार औरास राेड की तरफ दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया और कार मौलवी खेड़ा के पास सड़क किनारे पुलिया के निकट फंस गई। इसमें सवार चार लोग भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से संडीला की कांशीराम कॉलोनी निवासी अरमान उर्फ सफकत अली घायल हो गया। उसके तीन साथियों हसरत, मोहम्मद समीर और समीर के भाई सुहेल अली को पुलिस ने पकड़ लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने जनपद में पिछले कुछ समय में आठ बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। संडीला के अब्बासनगर निवासी पूर्व प्रधान उजैर अहमद के घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर भी इनके पास से बरामद हुई है। चोरों के पास से बड़ी संख्या में चोरी के आभूषण, 39660 रुपये, दो तमंचे, दो कारतूस और तीन खोखा भी मिले हैं।

इनसेट
कानपुर का सफकत अली संडीला में अरमान बन करता था वारदातें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में घायल अरमान का वास्तविक नाम सफकत अली है। वह मूलरूप से कानपुर के नई बस्ती काकादेव का है। संडीला की कांशीराम कालोनी में अरमान बनकर रह रहा था। यहां वह जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अपने गिरोह के साथियों के साथ रेकी करता था और घटनाओं को अंजाम दे देता था। पुलिस उसके खिलाफ कानपुर के थानों में दर्ज आपराधिक मामले खोज रही है। उसके साथी हसरत के खिलाफ संडीला कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं।

इनसेट
फोटो-31-कांशीराम कॉलोनी के इसी आवास में रह रहा था अरमान। संवाद
सालिया के नाम आवंटित आवास में डेरा जमाए था अरमान
कांशीराम कॉलाेनी के ब्लाॅक नंबर 30 के आवास संख्या 353 में अरमान दो माह से अधिक समय से रहा था। पता चला कि मोहल्ला मलकाना की मूल निवासी सालिया के नाम से यह आवास आवंटित है। सालिया कि कई माह पहले मौत हो चुकी है। उसके कॉलोनी स्थित मकान की चाबी उन्नाव के सफीपुर में रहने वाली उसकी बहन जीनत के पास थी। सूत्रों के मुताबिक लगभग ढाई माह पहले अरमान ने अपनी गरीबी का हवाला देकर जीनत से चाबी ले ली थी। बाद में अरमान को लेकर जीनत को शंका हुई तो उसने चाबी वापस मांगी थी, लेकिन अरमान ने चाबी नहीं वापस की।


चोरी की इन वारदातों में शामिल थे शातिर
27 जुलाई काे संडीला कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर में चोरी, दो अगस्त को संडीला कस्बे में चोरी, पांच सितंबर को अब्बासनगर में वारदात, 23 नवंबर को सराॅय मारूफपुर में चोरी, सात दिसंबर को बेनीगंज के शहबादपुर में चोरी, 7 दिसंबर को पिहानी के जुड़ौरा में हुई वारदात, नौ दिसंबर को हरियावां के मुरवा में हुई चोरी व तीन अगस्त को मल्लावां के सुकरौला में हुई चोरी की वारदात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed