फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The candidate suffering from fifth Counselling

पांचवीं काउंसिलिंग से अभ्यर्थी हुए बेहाल

Sat, 21 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The candidate suffering from fifth Counselling

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो प्रकार की

विज्ञापन
काउंसिलिंग होने के कारण भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे वहां पर आए आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीईटी आवेदक और अनुदेशक पद के आवेदकों ने काउंसिलिंग में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ज्ञात हो कि सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर सामान्य वर्ग के 70 फीसदी तक और अन्य वर्ग के 60 फीसदी तक टीईटी में अंक लाने वाले आवेदकों की काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसिलिंग में पहले दिन गुरुवार को समस्त विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक स्वयं महिला और पुरुष आवेदकोें की काउंसिलिंग हुई थी।

शुक्रवार को कला वर्ग की समस्त महिला आवेदकों की काउंसिलिंग शुरू हुई। इसके लिए हर वर्ग के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, पर आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण सुबह अफरातफरी का माहौल रहा। आवेदकों के दूसरे जनपद जाने की जल्दी के कारण सभी पहले काउंसिलिंग कराने की फिराक में थे।

महिला आवेदकों के साथ उनके सहयोगी होने के कारण वहां पर भारी भीड़ रही। काउंसिलिंग के दौरान आवेदकों की भीड़ से उनको असुविधा का सामना करना पड़ा। देर शाम तक डायट में काउंसिलिंग जारी थी। इस संबंध में डायट प्राचार्या मीरा पाल ने बताया कि अभी व्यस्त है। काउंसिलिंग में उपस्थित देर शाम तक स्पष्ट हो सकेगी।

इधर, डायट में ही परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशकों के पद के लिए जारी चयन सूची के आवेदकों की काउंसिलिंग शुक्रवार को डायट में शुरू हुई। जिसके लिए छह टीमें बनाई गई थी। जिसका प्रभारी बीईओ को बनाया गया था। काउंसिलिंग में 900 आवेदकों को बुलाया गया था।

जिसके सापेक्ष 350 आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिले में 308 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए तीन गुना आवेदक बुलाए गए थे। इस बाबत जिला समन्वयक शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी टीमों से जानकारी ली जा रही है। स्पष्ट संख्या देर शाम तक आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed