फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   brides father died before the procession, the groom side completed the wedding rituals during the day

Hardoi: बरात आने से पहले कन्या के पिता की मौत, वर पक्ष ने दिन में पूरी कराई शादी की रस्में

Thu, 16 Feb 2023 04:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 16 Feb 2023 04:28 PM IST
सार

गोपामऊ नगर पंचायत में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब दुल्हन के पिता की बरात आने से पहले ही मौत हो गई। वर पक्ष के दूल्हा समेत पांच लोगों ने गम  के माहौल में धर्म निभाया। वहीं, बेटी की विदाई के बाद परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
brides father died before the procession, the groom side completed the wedding rituals during the day
शादी के मंडप में मौजूद वर-वधू और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में गोपामाऊ नगर पंचायत के मोहल्ला कन्नौजी पश्चिमी निवासी राकेश शर्मा ने लगभग छह माह पहले पहले अपनी पुत्री उमा की शादी सांडी के ग्राम जलपीपुर निवासी मोहित शर्मा से तय की थी। बुधवार को बारात आने वाली थी। घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था। रिश्तेदार आने लगे थे।

विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार की शाम को अचानक राकेश का निधन हो गया। इससे घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुत्र दीपक ने बताया कि उनके पिताजी बीमार चल रहे थे।  भाई मनीष ने बताया हादसे की जानकारी वर पक्ष वालों को दी गई। दूल्हे ने पांच लोगों के साथ बुधवार को सुबह ही पहुंचकर शादी की रस्में पूरी की।
विज्ञापन

गम के माहौल में दोनों समुदाय के लोगों ने बढाएं मदद के हाथ
बारात के  आने से पहले  कन्या के पिता की मौत की जैसे ही लोगों को जानकारी हुई। इस पर हिंदू-मुस्लिमों ने  एक साथ मदद के लिए हांथ बढ़ाए। हर कोई  अपनी हैसियत के अनुसार  सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ  उठी डोली, दूसरी ओर पिता की अर्थी
शादी की रस्मे पूरी  होने के बाद परिवार के लोगों ने पहले को कन्या को ससुराल के लिए विदा किया। उसके बाद पिता की अर्थी  को कंधा दिया। इस माहौल को देखकर हर  किसी की आंखे नम हो गई। अंतिम यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed