{"_id":"69a4797bab9e70a8890114fb","slug":"the-body-will-beautify-the-pond-at-bawan-chungi-with-an-expenditure-of-rs-70-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-145764-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बावन चुंगी पर 70 लाख से निकाय कराएगा तालाब का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बावन चुंगी पर 70 लाख से निकाय कराएगा तालाब का सुंदरीकरण
विज्ञापन
फोटो-01- बावन चुंगी के पास तालाब में पड़ा कूड़ा। संवाद
हरदोई। शहीद उद्यान के तालाब के बाद अब बावन चुंगी स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगरीय निकाय ने तालाबों को संरक्षित किए जाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नगर पालिका हरदोई की ओर से तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगरीय निकाय ने शहर क्षेत्र स्थित तालाबों को संरक्षित किए जाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शहरी उद्यान और डॉ. आंबेडकर पार्क के पास के तालाब के सुंदरीकरण के बाद अब बावन चुंगी स्थित तालाब को सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया है। इससे न केवल तालाब का सुंदरीकरण होगा बल्कि लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध मिलेगा। जल संरक्षण और संग्रहण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्ययोजना के मुताबिक, तालाब को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रूप में लाने के लिए काम कराया जाएगा।
सुंदरीकरण कार्य से जल संग्रहण और जल संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ और बेहतर, साफ-सुथरा सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। पाथवे बनवाए जाने से लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए भी स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से बावन चुंगी स्थित तालाब को सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया है। तालाब के सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा चुकी है। होली के बाद तालाब पर काम कराने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई