फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the girl who jumped into the canal was found eight kilometers away on the third day

Hardoi News: नहर में कूदी युवती का शव तीसरे दिन आठ किलोमीटर दूर मिला

Wed, 03 Sep 2025 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The body of the girl who jumped into the canal was found eight kilometers away on the third day
बेहटा गोकुल। पिता की डांट से नाराज होकर बीते सोमवार की दोपहर नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव मिल गया है। बुधवार को शव घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर सहिजना पुल के पास मिला। युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

शहर काेतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइशपुरवा निवासी इकरा (20) सोमवार को घर से नाराज होकर साइकिल से चली गई थी। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैदपुर पुल पर उसने साइकिल खड़ी कर दी थी। इसके बाद एक राहगीर के मोबाइल से अपने भाई को फोन किया था। फोन पर बताया था कि वह नहर में कूदकर खुदकुशी करने जा रही है। इसका पता चलने पर पिता कफील खां परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। कफील के मुताबिक इकरा मोबाइल ज्यादा चला रही थी।
विज्ञापन

इस पर उसने मोबाइल लेकर अलग रख दिया था और डांट दिया था। युवती के नहर में कूदने के बाद से ही बेहटा गोकुल थाने की पुलिस ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उसे तलाश रही थी। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम भी युवती को तलाश रही थी। बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे एसडीआरएफ की टीम को इकरा का शव नहर में सहिजना पुल से पांच सौ मीटर दूर उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed