फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the computer operator to meet disclosure

कंप्यूटर आपरेटर का शव मिलने से हड़कंप

Tue, 01 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 01 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body of the computer operator to meet disclosure

घर से ससुराल गए युवक की लाश सोमवार को धोबिया आश्रम

विज्ञापन
के जलस्रोत में पड़ी पाई गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया।

वहीं पुलिस पानी में डूबकर मौत होने की बात कह रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को धोबिया आश्रम के प्राकृतिक जलस्रोत में एक युवक की लाश तैरती दिखाई दी। खबर फैलते ही इसकी शिनाख्त बिजगवां थाना मझिला निवासी नीरज के रूप में की गई।

बताया जाता है कि नीरज ब्लाक संसाधन केंद्र मल्लावां पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात थे। इस बारे में नीरज के भाई अंबुज ने बताया नीरज हरदोई के मोहल्ला आजादनगर में रहते हैं। 29 अगस्त 15 को नीरज अपनी पत्नी रेखा और पुत्री तान्या के साथ बाइक से अपनी ससुराल महोली सीतापुर के लिए निकले थे।

सोमवार की सुबह नीरज के साले नीरज कुमार ने फोन पर उसे भाई का शव मिलने की सूचना दी। ससुराल वालों के अनुसार नीरज पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। रविवार को वह धोबिया आश्रम जाने के लिए कह कर बाइक से अकेले घर से निकले थे। शाम होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो तलाश शुरू हुई।

वहीं धोबिया आश्रम में उसकी लाश मिल गई। एसआई राजन कुमार ने बताया कि परिजनों ने अब तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनकी सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अत्यधिक नशे में होने के कारण जलस्रोत में गिरकर यह डूबने का भी मामला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed