फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of Shikshamitra who went to irrigate the field was found in the field

Hardoi News: सिंचाई करने गए शिक्षा मित्र का शव खेत में मिला

Tue, 16 Sep 2025 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The body of Shikshamitra who went to irrigate the field was found in the field
फोटो-18- आशुतोष पाल। स्रोत परिजन
हरदोई। धान की फसल में पानी लगाने गए शिक्षा मित्र का शव सोमवार शाम खेत में पड़ा मिला। सुरसा थाना क्षेत्र के चौखटा गांव में हुई घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े। चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर के मजरा चौखटा निवासी आशुतोष पाल (42) प्राथमिक विद्यालय खुदुई में शिक्षा मित्र थे। गांव के पास उनका खेत है। उनके पिता श्रीपाल के मुताबिक स्कूल से आने के बाद सोमवार दोपहर वह धान में पानी लगवाने के लिए खेत गए थे। काफी देर तक आशुतोष वापस घर नहीं आए तो देर शाम वह खेत गए। खेत में आशुतोष मृत पड़े मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी गीता, दो पुत्र अनुराग, सार्थक और एक पुत्री आकांक्षा है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इस कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र की बीमारी से परेशान रहते थे आशुतोष
पिता श्रीपाल के मुताबिक आशुतोष के बड़े बेटे अनुराग को थैलेसीमिया है। उसका इलाज पीजीआई लखनऊ से चल रहा है। माह में दो बार डायलिसिस कराने लखनऊ जाना पड़ता है। आशुतोष बेटे की बीमारी को लेकर परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed