फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a youth who went fishing was found hanging from a noose after 24 hours

Hardoi News: मछली पकड़ने गए युवक का शव 24 घंटे बाद फंदे से लटका मिला

Thu, 21 Aug 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who went fishing was found hanging from a noose after 24 hours
भरावन। मछली पकड़ने की बात कहकर बुधवार सुबह देवकली गांव से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी वीरेंद्र (24) खेती करते थे। उनके गांव के पास से गोमती नदी निकली है। वीरेंद्र के पिता छोटक्के ने बताया कि वीरेंद्र बुधवार सुबह साढ़े छह बजे खाना खाकर नदी में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु की गई लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह वीरेंद्र के बड़े भाई राजू खेतों की ओर उन्हें तलाशने निकले।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गांव से आधा किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में भगवती के खेत में खड़े पेड़ पर गमछे से लटका वीरेंद्र का शव देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। मृतक के परिवार में पत्नी धुनतारा, दो पुत्र और एक पुत्री है। थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed