फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a youth who drowned in the Ganges river was recovered near Mehndighat

Hardoi News: मेहंदीघाट किनारे गंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned in the Ganges river was recovered near Mehndighat
फोटो-15-मनसुखलाल। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो-16-मेहंदीघाट पर बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
- गंगा नहाने के लिए शनिवार को चाचा के साथ गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

मल्लावां। मेहंदीघाट के किनारे गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव गोताखोरों ने लगभग बीस घंटे बाद बरामद कर लिया। कन्नौज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरवा निवासी मनसुखलाल (30) खेती करता था। शनिवार की दोपहर बाद अपने पारिवारिक चाचा लालाराम (42) के साथ गंगा स्नान करने मेहंदी घाट गया था। इसी दौरान मनसुखलाल गहरे पानी में डूब गया था। यह देखकर चाचा लालाराम ने शोर मचाया, तो आस पास मौजूद मछुआरों ने मनसुख की तलाश नदी में की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने मनसुख की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह फिर से गोताखोरों को नदी में उतारा गया। दोपहर बाद मनसुखलाल का शव मिल गया। शव लेकर गोताखोर जैसे ही नदी से बाहर आए परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कन्नौज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed