{"_id":"5e6a6a978ebc3ea4ab2112af","slug":"the-body-of-a-youth-found-hanging-in-the-garden-hardoi-news-knp5499312158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
कस्बे में रिश्तेदार के घर रह रहे युवक ने बुधवार की देर रात एक बाग में फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सुगरौला गांव निवासी धीरज (20) पुत्र महावीर का गांव निवासी चाचा की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
प्रेम विवाह के बाद दस दिन पूर्व धीरज पत्नी रजनी व बेटी को लेकर कस्बे के मोहल्ला मकुमकुआं निवासी रिश्तेदार के घर आकर रहने लगा था। वह यहां ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह कस्बे में स्थित मां शीतला देवी माता मंदिर के पीछे स्थित बाग में टीशर्ट के फंदे के सहारे पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
सुबह आसपास के लोगों से युवक का शव फांसी पर लटका होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद धीरज व रजनी दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में मंझला था। वह संडीला में पत्नी के साथ रह रहा था।
बताया कि बुधवार की शाम धीरज का रजनी से किसी बात पर विवाद हो गया था, इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला था। सुबह उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।