फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man who went fishing was found floating in the Garra river after 23 hours

Hardoi News: मछली पकड़ने गए युवक का 23 घंटे बाद गर्रा नदी में उतराता मिला शव

Sun, 07 Sep 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went fishing was found floating in the Garra river after 23 hours
बेहटा गोकुल। मछली पकड़ने की बात कहकर शनिवार शाम घर से निकले युवक का शव 23 घंटे बाद धियरई गांव के पास गर्रा नदी में उतराता मिला। परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के धियरई निवासी राजवीर (29) खेती करते थे। उनके गांव से आधा किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा की ओर गर्रा नदी निकली है। उनके बड़े भाई सुरजन ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे राजवीर गांव निवासी वीरपाल का जाल मांग कर नदी की ओर मछली पकड़ने गए थे। रात तक जब वह वापस नहीं आए तो आसपास उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह फिर उनकी तलाश शुरु की गई। दोपहर के समय गांव के पास नदी किनारे राजवीर के कपड़े और चप्पलें रखी मिलीं। परिजनों को उनके डूबने का संदेह हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। जहां उनके कपड़े रखे मिले थे, वहां से 50 कदम की दूरी पर शाम साढ़े पांच बजे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राजवीर का शव खोज निकाला। मृतक के परिवार में पत्नी बेबी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed