{"_id":"6a14858a0be53e7078053b10","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-with-his-friends-was-found-lying-in-a-ditch-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150365-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दोस्तों के साथ गए युवक का खाई में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दोस्तों के साथ गए युवक का खाई में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
बेनीगंज। अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव निवासी युवक रविवार देर शाम जैतापुर गांव के पास संदिग्ध हालात में खाई में मिला। परिचित ऑटो चालक ने उसे घर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को कोथावां सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने घर से बुलाकर ले जाने वाले दो युवकों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई।
जनिगांव निवासी उमेश (32) खेती करते थे। रविवार सुबह नौ बजे गांव निवासी दो लोगों के साथ वह घर से निकले थे। देर शाम तक वापस घर न आने पर पत्नी शशी ने उनकी तलाश शुरू की और मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल रिसीव न होने पर चिंता बढ़ गई। शाम लगभग पांच बजे गांव निवासी ऑटो चालक ने उमेश को गोड़वा भीखपुर एमा मार्ग पर जैतापुर के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा देखा। चालक ने उसे उठाकर ऑटो में लिटा लिया और घर पहुंचाया। यहां से परिजन उसे सीएचसी कोथावां ले गए। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी शशी, दो बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया कि फौरी सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने घरों में नशे में मिले साथ ले जाने वाले युवक
भाई बबलू ने बताया कि गांव निवासी मुनेश और अमित रविवार को उमेश को बुलाकर साथ ले गए थे। उमेश के वापस न आने पर वह दोनों के घर जानकारी करने गए थे। इस दौरान मुनेश और अमित अपने-अपने घरों पर शराब के नशे में मिले थे। यह लोग इस स्थिति में भी नहीं थे कि कुछ बता सकते।