फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man who had gone to his in-laws' house to drop his sister-in-law was found buried under his bike.

Hardoi News: सलहज को छोड़ने ससुराल गए युवक का शव बाइक से दबा मिला

Wed, 17 Dec 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to his in-laws' house to drop his sister-in-law was found buried under his bike.
फोटो-18- दिनेश। फाइल फोटो
सवायजपुर। सलहज को ससुराल छोड़ने गए युवक का शव बाइक के नीचे औंधे मुंह दबा मिला। शव की जेब में मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। घटना मंगलवार देर रात कस्बे के पास स्थित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के जमालपुर के मजरा नयागांव निवासी दिनेश कुशवाहा (28) खेती करते थे। दिनेश की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुर में है। भाई रजनीश के मुताबिक, बीते रविवार को उनकी पुत्री का अन्न प्रासन कार्यक्रम था। इस मौके पर दावत भी थी। दावत में दिनेश की सलहज नीभापुर निवासी मोहिनी भी आई थीं। मंगलवार दोपहर बाद दिनेश बाइक से मोहिनी को नीभापुर छोड़ने गए थे। देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो रजनीश ने दिनेश के साले सोनू को फोन किया। सोनू ने उन्हें बताया कि दिनेश नीभापुर से निकल चुके हैं। रजनीश ने आसपास और रिश्तेदारी में फोन किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह कस्बे के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक के नीचे दबे युवक का शव मिलने की सूचना आई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की बाइक में पीछे एक बोरी शकरकंद बंधी मिलीं। मृतक की जेब में मिले आधार के ब्योरे से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की मां राजवती पुत्र का शव देखकर बिलख पड़ीं। दिनेश के परिवार में पत्नी रीमा और दो वर्षीय पुत्री रुचिका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दुर्घटना का है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



... फिर याद आई दुख भरी घटना
दिनेश का शव देख उसकी मां राजवती बिलख पड़ीं। बदहवास हुईं राजवती को संभालना मुश्किल हो गया। राजवती के पति और दिनेश के पिता लालाराम की मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। राजवती सात साल पहले हुई इस घटना का जिक्र भी बार-बार रोते समय कर रही थीं।

फोटो-18- दिनेश। फाइल फोटो

फोटो-18- दिनेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed