{"_id":"681e52830aa7f5fb5105843a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-hra1006-130979-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव
Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14- संदीप। स्रोतः परिजन
फोटो-15- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे संदीप के परिजन। संवाद
- भाई के ससुर व साले से कहासुनी बाद उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। भाई के ससुर व साले से कहासुनी होने के बाद युवक ने अकेले घर में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरवा के मजरा नगलाकल्लू गांव निवासी संदीप (21) पानीपत में मजदूरी करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बीते रविवार को ममेरी बहन सोनी पुत्री लक्ष्मण निवासी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमखेरवा की पांच मई को हुई शादी में शामिल होने गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह बृहस्पतिवार को अपने गांव आ गया।
रात को उसने मकान में आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक का बड़ा भाई अशोक जब रात में मकान पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। खटखटाने के बावजूद दरवाजा न खुलने पर तोड़ दिया। अशोक को कमरे में संदीप का शव लटकते मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सुरसा के बौसरा गांव निवासी मृतक की बड़ी बहन सीमा देवी ने बताया बड़े भाई अशोक के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमखेरवा निवासी ससुर व साले से संदीप की कहासुनी हुई थी। इससे वह परेशान था। मृतक अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल ने बताया कि मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।