{"_id":"68052639de7bb3d7bd008f2d","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-of-sari-and-data-cable-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130014-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साड़ी और डाटा केबल के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साड़ी और डाटा केबल के फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। बघौली से वापस गांव जाने के दौरान बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन वह घर पहुंचकर खाना खाने के बाद सो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसका शव कमरे मेंं साड़ी और डाटा केबल से बनाए गए फंदे से लटका देखा।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मुशर्फाबाद निवासी गुलशन कुमार (25) चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। होली से कुछ दिन पहले गांव आ गए थे। तब से गांव मेें रहकर खेती कर रहे थे। शनिवार देर रात वह अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान उनका भांजा मिथुल कमरे में पहुंचा तो गुलशन का शव फंदे से लटका देखा। इस पर वह रोने लगा और जानकारी परिजनों को दी।
कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी वंदना और दो पुत्र हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की वजह भी परिजन नहीं बता पा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।