{"_id":"6883bd5709af3649d60361db","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-of-a-towel-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134867-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गमछे के फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गमछे के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरदोई। पियौंदी निवासी युवक ने गांव के पास ही जंगल में शुक्रवार की दोपहर गमछे से फंदा लगा लिया। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सौहरिया बुजुर्ग के मजरा पियौंदी निवासी रोहित (30) खेती करते थे। उनके छोटे भाई सोहित के मुताबिक रोहित शुक्रवार की सुबह 10 घर से निकले थे। दोपहर के समय सौहरियाबुजुर्ग व पियौंदी के बीच जंगल में जामुन के पेड़ पर गमछे के फंदे से रोहित का शव लटकता मिला।
यहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पहचान लिया। पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि रोहित की पत्नी सोनी इन दिनों उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र की हसनापुर मायके में हैं। उन्होंने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया परिजनों से सूचना मिली है। पूछताछ की जा रही है।