फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a teenager was found floating in the Garra in Mehandipur after 19 hours.

Hardoi News: मेहंदीपुर में गर्रा में 19 घंटे बाद उतराता मिला किशोर का शव

Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found floating in the Garra in Mehandipur after 19 hours.
फोटो-10-नदी में नहाने के दौरान खींची गई आशीर्वाद की यह तस्वीर आ​खिर साबित हुई। स्रोत परिजन
पाली। थाना क्षेत्र के धर्मपुर में गर्रा नदी में शनिवार दोपहर डूबे किशोर का शव 19 घंटे बाद रविवार को मिल गया। घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मेहंदीपुर गांव में शव उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




धर्मपुर निवासी वीर प्रताप के बेटे का मुंडन बीते सोमवार को था। इसमें शामिल होने के लिए उनका साला आशीर्वाद (17) परिजनों के साथ धर्मपुर आया था। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे वीर प्रताप अपने साले आशीर्वाद, भतीजे आशीष, अंतिमा, नैना और अन्नू समेत नौ लोग गर्रा नदी में नहाने गए थे। बाकी लोग बाहर आ गए थे लेकिन आशीर्वाद गहरे पानी में चले गए थे। वीर प्रताप ने बचाने की कोशिश की थी लेकिन वह खुद भी डूबने लगे थे। जैसे-तैसे वीर प्रताप ने खुद को बचाया था लेकिन आशीर्वाद डूब गया था।
विज्ञापन

देर रात तक चली तलाश में भी आशीर्वाद का सुराग नहीं लगा। सुबह लगभग सात बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मेहंदीपुर गांव में आशीर्वाद का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार भाई-बहनों में आशीर्वाद सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन






... और साबित हुई आखिरी तस्वीरें
नदी में नहाने गया आशीर्वाद बेहद खुश था। कपड़े पहनकर ही नदी में उतरे आशीर्वाद ने खूब मस्ती की। इस दौरान उसकी कई तस्वीरें साथ गए रिश्तेदारों ने मोबाइल से खींची थीं। न तो आशीर्वाद को एहसास था और न ही तस्वीर खींचने वालों को कि यह आशीर्वाद की जिंदगी की आखिरी तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed