फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a missing teenager was found hanging from a noose

Hardoi News: लापता किशोर का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 15 Sep 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing teenager was found hanging from a noose
फोटो-23- अनूप। स्रोत परिजन
विज्ञापन


फोटो-28- मृतक अनूप के रोते बिलखते परिजन। स्रोत परिजन
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कालागाढ़ा गांव का मामला
- मृतक के भाई ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कालागाढ़ा गांव में रविवार शाम से लापता छात्र का शव सोमवार शाम पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
कालागाढ़ा गांव निवासी इच्छाराम खेती के साथ कालीन बुनाई का काम भी करते हैं। इच्छाराम के मुताबिक उनका 13 वर्षीय पुत्र अनूप कक्षा नौ का छात्र था। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे वह लकड़ी बीनने की बात कह कर घर से निकला था। रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इच्छाराम ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। दोपहर भर उसकी तलाश जारी रही। शाम साढ़े चार बजे अनूप का शव गांव के श्रीकृष्ण के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतक के बड़े भाई रामू ने अनूप की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। कोतवाल आनंद नारायण ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed