फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a missing farmer was found floating in a pond

Hardoi News: तालाब में उतराता मिला लापता किसान का शव

Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing farmer was found floating in a pond
पाली। बीते बुधवार से लापता किसान का शव शुक्रवार सुबह गांव में ही एक तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से निकलवाया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर घटना को लेकर संदेह जताया है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के एक मेहंदीपुर निवासी गेंदनलाल (41) खेती करता था। उसके भाई रामाधार ने बताया कि बीते बुधवार को गेंदनलाल की पत्नी संगीता अपने मायके गई थी। उसके बाद से ही गेंदनलाल लापता हो गया था। बृहस्पतिवार रात छोटे भाई सचिन ने गेंदनलाल को गांव के ही एक युवक के साथ स्कूल के पास देखा था। सचिन ने उससे घर चलने को कहा था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था। शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे सचिन ने ही घर से दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब में गेंदनलाल का शव उतराता देखा।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राजनारायण भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने घटनाक्रम के पीछे उसी युवक पर संदेह जताया है जो बीते बृहस्पतिवार की रात गेंदनलाल के साथ देखा गया था। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि गेंदनलाल शराब पीने का आदी था। यह भी आशंका है कि शराब के नशे में वह तालाब में गिर गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed