{"_id":"684f00896016c54d020c42e0","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-in-suspicious-circumstances-in-a-eucalyptus-garden-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132877-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूकेलिप्टस के बाग में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूकेलिप्टस के बाग में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
बेनीगंज। ग्राम परसपुर निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार शाम यूकेलिप्टस के बाग में पड़ा मिला। परिजन शव घर ले गए। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि जेठ व उसके दो पुत्रों ने शव का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी ने मौत के हालात पर संदेह जताते हुए कोतवाली में जेठ व उसके पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिगवां के मजरा परसपुर निवासी नंदलाल (50) खेती करते थे। पत्नी मनकुन्नी के मुताबिक शनिवार सुबह जेठ का पुत्र उन्हें घर से ले गया था। जब वह दोपहर तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु की गई। शाम के समय परिजनों को उनका शव गांव निवासी भैनू के यूकेलिप्टस के बाग में मेड़ पर पड़ा मिला। परिजन शव घर ले गए। मृतक की पत्नी का दावा है कि जेठ व उसके पुत्रों ने पति के शव का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर आए कोतवाल संजय सिंह ने मृतक की पत्नी व ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की बिटिया की शादी में हुई थी कहासुनी
मृतक की पत्नी मनकुन्नी ने बताया कि पुत्री शांति की शादी पिछले माह 17 मई को हुई थी। जेठ व उसके पुत्रों से पति नंदलाल की कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही ये लोग रंजिश मानते हैं।