{"_id":"6a46a36df6490639340189b3","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-made-of-a-dupatta-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152481-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे भाइयों ने मायके जाने से रोके जाने से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कही।
महोलिया शिवपार निवासी रोहित गुप्ता की कपड़े की दुकान हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में है। उनकी पत्नी रागिनी गुप्ता (36) बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकीं मिलीं। यह देखकर ससुरालीजनों ने आनन फानन उन्हें फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका का मायका भी महोलिया शिवपार में है। जानकारी पर भाई रजत और अनुज भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इन लोगों ने बताया कि ससुरालीजन रागिनी को मायके नहीं जाने देते थे। इसको लेकर रागिनी मानसिक रूप से परेशान थीं। इस कारण उन्होंने खुदकुशी की है।
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देहात कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मायके या ससुराल वालों ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर कोई शिकायत करेंगे या पोस्टमार्टम में कुछ संदिग्ध होगा तो कार्रवाई की जाएगी।