फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a laborer who had left Lucknow to buy rations was found in Sitapur; a case of murder was registered against his brother-in-law and father-in-law.

Hardoi News: लखनऊ से राशन लेने निकले मजदूर का सीतापुर में मिला शव, साढू और ससुर पर हत्या का मामला दर्ज

Sun, 17 May 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of a laborer who had left Lucknow to buy rations was found in Sitapur; a case of murder was registered against his brother-in-law and father-in-law.
भरावन। बीती 15 मई को लखनऊ से राशन लेेने गांव जाने को निकले अतरौली थाना क्षेत्र के पीरनखेड़ा निवासी मजदूर का शव शनिवार को सीतापुर जनपद में तालाब किनारे पड़ा मिला। उसकी बाइक अतरौली में जंगलीशिव मंदिर के पास खड़ी मिली। बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। मृतक के पिता ने साढू और ससुर समेत चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार शाम परिजनों ने अतरौली संडीला मार्ग पर जगसरा के पास शव सड़क पर रखकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पीरनखेड़ा निवासी जीतेंद्र (31) लखनऊ में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। पिता राम धीरज ने बताया कि बीती 15 मई की सुबह दस बजे जितेंद्र राशन लेने घर से निकला था। इसके बाद वह न तो वापस लखनऊ पहुंचा और न ही गांव में स्थित राशन की दुकान पर। 16 मई की शाम 6:30 बजे सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र में महमदपुर और रामनगर के बीच तालाब किनारे एक युवक का शव मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की।
विज्ञापन

मृतक के पिता का आरोप है कि अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव निवासी सतीश और जितेंद्र आपस में साढू हैं। आरोप लगाया कि जितेंद्र की हत्या सतीश ने विशूढ़ा निवासीी ससुर रमेश व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। मृतक के परिवार में पत्नी श्रीदेवी, दो पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता की शिकायत पर ससुर और साढू को नामजद करते हुए कुछ अन्य लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया था। समझा बुझाकर बीस मिनट बाद जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed