फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a laborer who had gone to the bank was found in the bushes.

Hardoi News: बैंक के लिए निकले मजदूर का शव झाड़ियों में मिला

Sat, 25 Nov 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer who had gone to the bank was found in the bushes.
बघौली। घर से बैंक जाने की बात कहकर गुरुवार को निकले मजदूर का शव शुक्रवार सुबह हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बघौली थानाक्षेत्र के एनुआ निवासी सोबरन (40) मजदूरी करता था। गुरुवार की दोपहर वह घर से बैंक और फिर बाजार जाने की बात कह कर निकला था। देर रात तक भी घर न पहुंचने पर पत्नी सरोजनी और बेटों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने शव की तलाशी कराई, तो आधार कार्ड, बैंक की पास बुक, एक हजार रुपये का भरा हुआ आहरण फार्म, खाली पर्स बरामद हुआ। आधार कार्ड में दर्ज पते पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सोबरन के परिवार में पत्नी सरोजनी, तीन पुत्र विक्रम, अभिषेक और विशाल व एक पुत्री शिवानी है। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed