फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body is burning due to scorching heat, the mercury is at 40.2 degrees.

Hardoi News: चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहा तन, पारा 40.2 डिग्री पर

Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body is burning due to scorching heat, the mercury is at 40.2 degrees.
फोटो-03- स्टेशन रोड पर धूप में छाता लेकर जातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
हरदोई। जनपद में मौसम एक बार फिर से तल्ख होना शुरू हो गया है। आसमान पूरी तरह साफ होने की वजह से धूप के तेवर तीखे हो गए हैं। ऐसे में तापमान एक बार फिर से 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन भर तेज धूप के कारण दाेपहर में सड़कों पर काफी कम भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दोपहर के समय स्थिति और भी खराब हो गई, जब तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगीं। लू के कारण लोग राहत पाने के लिए इधर-उधर छांव की तलाश करते नजर आए। कोई पेड़ के नीचे बैठकर धूप से बचता दिखा तो कोई सिर पर अंगोछा डालकर जाते दिखा। युवती और महिलाओं ने भी उमस और गर्मी से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा और कपड़ा ओढ़ रखा था। छोटे बच्चों पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया और वे बेचैन नजर आए। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर और तीव्र हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। सुबह आर्द्रता 60 प्रतिशत और शाम को घटकर 41 प्रतिशत पर दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय नमी के कारण उमस की स्थिति बनी रही, जबकि दोपहर में तीखी धूप ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed