{"_id":"695aa306e32eda54d30aeeb8","slug":"the-bike-was-challaned-and-investigation-revealed-that-it-was-stolen-from-rajasthan-four-years-ago-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142875-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक का हुआ चालान, जांच में पता चला राजस्थान से चार साल पहले हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक का हुआ चालान, जांच में पता चला राजस्थान से चार साल पहले हुई थी चोरी
विज्ञापन
हरियावां। बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार का पुलिस ने चालान कर दिया। अभिलेख मांगे जाने पर चालक दिखा नहीं पाया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बाइक अब से लगभग चार साल पहले राजस्थान के जयपुर से चोरी हुई थी। बाइक सवार को भी नहीं पता था कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का माल बरामद होने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के मदरावां निवासी संदीप एक जनवरी को हरियावां चौराहे पर आया था। हेलमेट न लगाए होने के कारण पुलिस ने उसका चालान कर दिया। उससे बाइक के अभिलेख शनिवार शाम मांगे गए। युवक ने अभिलेख न होने की बात बताई। पुलिस ने पंजीकरण संख्या के आधार पर जानकारी जुटाई और राजस्थान के जयपुर दक्षिणी के थाना मुहाना में फोन पर संपर्क किया। इस पर पता चला कि उक्त बाइक चोरी की प्राथमिकी 29 अगस्त 2021 को थाने में दर्ज की गई थी। प्रमोद नाम के शख्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने संदीप से बाइक को लेकर पूछताछ की।
विश्वस्त सूत्र के अनुसार, एक शख्स संदीप के पास आया था। उसने रुपयों की जरूरत बताते हुए बाइक बेचने की बात कही थी। झांसे में आकर संदीप ने बाइक खरीद ली। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि चोरी बाइक बरामद होने के मामले में संदीप पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार भी किया गया है।