फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bike rider truck kiln worker trampled

ट्रक ने बाइक सवार भट्ठा मजदूर को रौंदा

Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The bike rider truck kiln worker trampled
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया। बाइक सवार भट्ठा मजदूर था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से  गंभीर रुप से  घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बसबेरवा गांव निवासी मुनेंद्र (20) भट्ठे पर मजदूरी करता था। मुनेंद्र शुक्रवार दोपहर बाइक से जहानीखेड़ा दवा लेने जा रहा था। मुनेंद्र सीतापुर-पिहानी मार्ग पर धामपुर गांव के पास पहुंचा था। तभी सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुनेंद्र को कुचल दिया । हेलमेट न लगाए होने से मुनेंद्र के सिर में चोटें आईं । जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मुनेंद को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक चार भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने मुनेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed