{"_id":"56f979a24f1c1bc01cf00279","slug":"the-award-was-received-cheers-brilliant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर गदगद हुए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर गदगद हुए मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्रा पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में सोमवार को एससीएसटी सदस्य ने मेधावियों को सम्मानित किया। तीन साल से शत प्रतिशत उपस्थिति व लगातार अव्वल आने वाले आशीष वर्मा को श्री डाल सिंह स्मृति सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से रिटायर्ड प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को जीवन में सभी को सम्मान देते हुए अनुशासित, संस्कारवान व आज्ञाकारी होना चाहिए। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि जो बच्चे विद्यालय को मंदिर समझते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। राज्य एससीएसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बेटा बेटी में फर्क न करते हुए बालिकाओं को भी अच्छी शिक्षा दिलाएं। सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव मुकुल सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने अभिभावकों से बच्चों के क्रियाकलाप व उनकी रुचियों पर ध्यान देते रहने की अपील की। इस मौके पर बेस्ट स्टूडेंट आफ द स्कूल के लिए आभा सिंह सहित कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनम यादव, सिंटू वर्मा, सुधांशु गुप्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रिया गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शिवम गुप्ता, विकास गुप्ता, उत्कर्ष सिंह व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रियंाशू, आकांक्षा, श्रद्धा, लक्ष्मी व सूरज को संयुक्त रूप से सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, नंदिनी वाजपेयी, अंजली सिंह, दिव्या सिंह, रूपाली गुप्ता, मंशा वाजपेयी, सुधा गुप्ता, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।