{"_id":"669ef6bb4f01a116b305a774","slug":"the-attackers-stopped-him-on-the-way-shot-him-and-fled-injured-athroli-news-c-108-1-atl1001-101263-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रास्ते में रोककर गोली मारकर भागे हमलावर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रास्ते में रोककर गोली मारकर भागे हमलावर, घायल
Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब सवा छह बजे साधु आश्रम बीयर फैक्टरी के पास दो लोगों ने एक युवक को रोककर गोली चलाई और भाग निकले। बाजू में लगने से युवक घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गोंडा थाने के गांव बसौली निवासी पपेंद्र सिंह के अनुसार उनका बेटा रजित कुमार व भतीजा अंशुल सोमवार की सुबह बाइक पर बुलंदशहर से लौट रहे थे। रास्ते में उनके गांव निवासी सगे भाई प्रवीण और प्रदीप उन्हें मिले। दोनों ने रजित व अंशुल से गाली-गलौज की। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई।
पपेंद्र सिंह के अनुसार इसके बाद बीयर फैक्टरी के समीप पहुंचते ही प्रवीण व प्रदीप ने अपने साथी के साथ मिलकर रजित पर हमला कर दिया। तमंचे से गोली चलाई और भाग निकले। गोली रजत के बाजू में लगी और वह लहूलुहान हो गया। अंशुल ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया की पपेंद्र की तहरीर पर प्रवीण, प्रदीप और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।