फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The appearance of six aided schools will change, resources will be better

Hardoi News: छह एडेड विद्यालयों का बदलेगा स्वरूप, बेहतर होंगे संसाधन

Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
The appearance of six aided schools will change, resources will be better
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। माध्यमिक एडेड विद्यालयों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए छह विद्यालयों को चुना गया है। जल्द ही इन विद्यालयों में संसाधनों को बेहतर करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 72 एडेड विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अधि कांश में संसाधनों की कमी है और भवन भी जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से भवनों की मरम्मत कराई जाती है, मगर वृहद स्तर पर कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे इन विद्यालय के विद्यार्थियों को संसाधनों के अभाव में शिक्षा प्राप्त करनी होती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यालयों को संसाधनों की लिए जरूरी धनराशि का 75 प्रतिशत शासन की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए शासन की ओर से प्रस्ताव मांगें गए थे। जिले से छह विद्यालयों की ओर से प्रस्ताव दिए गए। जिनमें से दो का अनुमोदन कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चार विद्यालयों की जिला स्तरीय टीम सत्यापन कार्य कर रही है। सत्यापन के उपरांत इन विद्यालयों के प्रस्ताव का शासन को भेज दिया जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार में शामिल होेने पर इन विद्यालयों में संसाधन बेहतर हो जाएंगें। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि एडेड विद्यालयों में संसाधन बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत कार्य किया जा रहा है। अधिक से अधिक विद्यालय प्रोजेक्ट अलंकार में शामिल हो। इसका प्रयास किया जा रहा है।

यह विद्यालय योजना में हुए शामिल-
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज हरदोई और जनता इंटर कालेज पुरसौली का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा हामिद अली इंटर कालेज पिहानी, सुभाष इंटर कालेज जलिहापुर, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज और रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कालेज मल्लावां को भी योजना के तहत चयनित किया जा चुका है। उनकी कार्य योजना का टीम सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed