फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The Angels were made austerity Prajapita Brahma Baba '

‘तपस्या से फरिश्ता बने थे प्रजापिता ब्रह्मा बाबा’

Mon, 19 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 19 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
" The Angels were made austerity Prajapita Brahma Baba '

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि में रविवार को

विज्ञापन
संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि 32 वर्षों तक अथक एवं अविरल तपस्या करते हुए उन्होंने पुराना चोला छोड़ फरिश्ता बन गए।

अनुयायियों को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र की इंचार्च बीके रोशनी ने कहा कि चारो धाम परमपिता परमात्मा जो सारे विश्व के पिता हैं, रचयिता हैं। सृष्टि के आदि, मध्य व अंत के ज्ञाता हैं की याद दिलाने वाले है। संस्था के फाउंडर प्रज्ञा पिता ब्रह्मा त्याग और तपस्या के प्रतिमूर्ति थे।

उन्होंने निश्चय बुद्धि, एक बल, एक भरोसे पर रह पूरे विश्व में शांति, एकता एवं सद्भावना का पाठ पढ़ाया। बीके रामनरेश ने प्रजापिता की जीवन कहानी सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार ब्रह्मा बाबा ने निंदक को गले लगाया और सभी जाति धर्म के लोगों में भाई भाई की दृष्टि पक्की कराई, उस प्रकार से ही हम सभी को बनना है।

वीके सतीश ने कहा कि कथनी और करनी को एक करके अपने जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। वीके शांति ने कहा कि मेडिटेशन के बल से अपने परिवार में खुशहाली ला सकते हैं। सेवा केंद्र पर संस्था के चार धाम बाबा का कमरा, बाबा की झोपड़ी, बाबा का शांति स्तंभ एवं हिस्ट्री हाल के बाबत भी जानकारी दी गई तथा पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed