फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The accused was arrested after an encounter following the rape of an eight-year-old girl.

Hardoi News: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The accused was arrested after an encounter following the rape of an eight-year-old girl.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। खेत में बथुआ तोड़ने गई आठ साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आराेपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से आरोपी घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी (8) बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग तीन बजे गांव निवासी एक लड़की के साथ अकोहरा गांव में बथुआ तोड़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अकोहरा निवासी मुनेंद्र वहां आ गया। मासूम को बहलाकर पास के ही सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस पर मासूम चिल्लाने लगी, तो साथ में गई लड़की मौके पर पहुंच गई। उसने भी शोर मचाया, तो आस पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ आने पर मुनेंद्र वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुनेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद सीओ हरियावां अजीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस मुनेंद्र की तलाश में लग गई। रात लगभग आठ बजे पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जरेली के पास पुलिस टीम ने मुनेंद्र को घेर लिया। इस पर मुनेंद्र ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की।

जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से मुनेंद्र घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed