{"_id":"6946db3f92b245587f04fad1","slug":"the-accused-escaped-after-locking-the-haryana-police-team-in-a-room-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142116-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरियाणा की पुलिस टीम को कमरे में बंद कर फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरियाणा की पुलिस टीम को कमरे में बंद कर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन
फोटो-15-मंजीत महतो। संवाद
हरदोई। हरियाणा की पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में बंद कर एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी भाग निकला। घटना का पता चलने पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का पता चलने के लगभग पांच घंटे बाद आरोपी को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया।
चरखरी दादरी के रोहतक रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने बीती 12 दिसंबर को चरखी दादरी के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शेयर मार्केट में रुपये लगवाने के नाम पर उसके साथ 1.12 करोड़ रुपये की ठगी हो गई है। साइबर थाने की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के उन्नति रेजीडेंसी कृष्णा कांप्लेक्स भिवांडी निवासी मनजीत महतो को हरियाणा के साइबर थाने की टीम ने हिरासत मेंं ले लिया।
साइबर थानाध्यक्ष संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मनजीत को लेकर उसके एक साथी को पकड़ने रायबरेली से बहादुनगर जा रहे थे। दावा है कि शुक्रवार आधीरात के बाद वह लोग बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग स्थित एक ढाबे पर रुके। यहां खाना खाने के बाद टीम और आरोपी ढाबे के एक कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
टीम ने इसकी जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह को दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, बिलग्राम कोतवाल अरविंद राय आदि को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया। लगभग पांच घंटे बाद मंजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि मंजीत को गंगा एक्सप्रेसवे के पास बेहटी खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।