फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The absconding accused was caught from the railway station by dodging the police.

Hardoi News: रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी

Fri, 29 Nov 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused was caught from the railway station by dodging the police.
हरदोई। कलक्ट्रेट परिसर में अभियोजन कार्यालय के पास से पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी को रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की फिराक में था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुसपहा निवासी मनोज के खिलाफ वर्ष 2011 में अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। तमंचा समेत गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पिछली कई तारीखों से मनोज न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बृहस्पतिवार सुबह कासिमपुर थाने की पुलिस टीम ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। थाने में तैनात सिपाही विकास यादव और होमगार्ड किशोर कुमार ने उसे न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन

इसके बाद अभियोजन कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर मनोज भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। बृहस्पतिवार देर रात उसे हरदोई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज लखनऊ जाने की फिराक मेें था और ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियोें के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed