{"_id":"5f3f94f48ebc3e3d21298d6b","slug":"testing-neccesary-to-stop-corona-says-commissinor-hardoi-news-knp5778845155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन तोडने के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना जरूरी : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन तोडने के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना जरूरी : मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा कि कोरोना संक्रमण का पता चलते ही संबंधित व्यक्ति के पास स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस और कर्मचारी पहुंचने चाहिए। इसको लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। चेन तोड़ने के लिए ये जरूरी है कि कोरोना संक्रमित लोगों का पता चले।
गुरुवार दोपहर हरदोई पहुंचे मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी बीएसए हेमंत राव को निर्देश दिए कि संक्रमित मरीज की सूचना मिलने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक और एंबुलेंस को जानकारी दें। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की भी जांच कराई जाए। कंट्रोल रूम से उन्होंने होम आइसोलेट लोगों से फोन पर बात की और नियमों का पालन करने को कहा।
सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच कराई जाए। जिनती ज्यादा जांच होगी, उतनी ही जल्दी चेन तोड़ने में सफलता मिलेगी। उन्होंने एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन और नाश्ता की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखने को कहा। इस दौरान डीएम अविनाश कुमार, एसपी अमित कुमार, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, एडीएम संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।