{"_id":"a4a09c27c999573832ed92f0ed53c4db","slug":"ten-square-cricket-championships-in-bhutan-from-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेन स्क्वायर क्रिकेट चैंपियनशिप भूटान में 26 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेन स्क्वायर क्रिकेट चैंपियनशिप भूटान में 26 से
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 स्क्वायर फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा भूटान में
विज्ञापन
क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। भूटान में आयोजित होने वाली
प्रतियोगिता में भारत, भूटान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। जिसके लिए
शनिवार को भारत की टीम रवाना हुई और उसमें जनपद के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
भारत का प्रतिनिधित्व करने भूटान जा रही टीम के खिलाड़ियों को फेडरेशन के अध्यक्ष ने शुभकामनाओं के साथ चैंपियनशिप में उपयोग की चीजें प्रदान कीं। इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10-स्क्वायर फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा भूटान में 26 से 28 जनवरी के बीच क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।
जिसमें भूटान के अलावा भारत और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भारत की ओर से 14 सदस्यीय टीम शनिवार को रवाना हुई। जिनको फेडरेशन के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने ट्रैक सूट, लोवर व टी शर्ट देने के साथ ही उन्होंने खेल के लिए प्रोत्साहित किया।
भूटान रवाना हुई टीम में कोच एवं महासचिव गोपाल नारायन मिश्र के साथ टीम मैनेजर हबीबउल्ला और खिलाड़ियों में दिल्ली के विकास तिवारी, शैलेंद्र, आकाश भाटी, बिहार के रोहित सिंह, अभिषेक सिंह तथा उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से प्रभात रावत, अमन, आशीष सिंह, मणिरत्नम पांडेय, सोमेंद्र रस्तोगी, अलौकिक मिश्रा और गोविंद नारायण शामिल हैं।