{"_id":"5908d1954f1c1b734f440f31","slug":"tempo-reversal-injures-one-of-10-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा एक की मौत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पलटा एक की मौत 10 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 03 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। सवायजपुर से हरपालपुर जा रहा टेंपो लोनार थाना क्षेत्र के कटरा- बिल्हौर हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फुर्रुखाबाद के गढ़ी हिम्मतपुर निवासी सतीश (28) पत्नी रेखा (25) व बेटे रोहन (4) के साथ अपनी ससुराल हरपालपुर के शेखनपुर जा रहे थे। सवायजपुर तक बस से आने के बाद वह हरपालपुर जाने के लिए टेंपो में बैठे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सौरंगपुर के पास टेपों पलट गया। सतीश रेखा, रोहन, व बूटामऊ निवासी देवेश (30) प्रांसू (8) रीना (18) सोनेपुर निवासी ललिता देवी (56) पुष्पा (45) बबली (5) मदनपाल (37) रेखा (35) घायल हो गए। इनमें से सतीश, देवेश रीना और प्रांशू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया। सतीश की रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन