{"_id":"57e426794f1c1b5e63a8251b","slug":"tempo-full-of-school-children-relapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बघौली प्रतापनगर रोड पर भीठा पुलिया के पास गुरुवार को टेंपो पलटने से 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। टेंपो में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 25 बच्चे तेरवा के रुदानपाल पब्लिक स्कूल जा रहे थे। टेंपो किशोर चला रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को कछौना सीएचसी भेजवाया। जहां चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में रुदानपाल पब्लिक स्कूल है। गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के जुरेला व अन्य गांवों के 25 स्कूली बच्चे टेंपोे से स्कूल आ रहे थे कि बघौली प्रताप नगर रोड पर भीठा पुलिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पूनम (14) पुत्री राजाराम, गायत्री (7) पुत्री अजय पाल, राममूर्ति (7) पुत्र जसवंत, कनक (6) पुत्री नंदलाल निवासी जुटेला, साक्षी (10) पुत्री रतीराम निवासी मिलोहारवाली और चालक लालाराम (14) पुत्र छंगा समेत 12 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन उधर से गुजर रहे लोगों ने टेंपो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को कछौना सीएचसी भिजवाया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। जहां पर पूनम, साक्षी, राममूर्ति और कनक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि टेंपो को कब्जे में लिया गया है। संज्ञान में आया है कि टेंपो चालक नाबालिग था। तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन