{"_id":"62f15665c55e7d583b12ca9d","slug":"temples-full-of-religious-activity-on-sawan-last-somwar-hardoi-news-knp7119470191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में जुटे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में जुटे शिवभक्त
विज्ञापन
हरदोई। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शिवालयों का शृंगार किया गया। बम भोले की जयकार गूंजती रही।
सुबह से भक्तों ने उपवास रखा। मंदिरों में गंगा जल लेकर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। धतूरा, बेलपत्री, दूध और शहद चढ़ाकर पूजन किया। आचार्य सुनील शास्त्री, उमाकांत शास्त्री ने बताया कि सावन में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है।
शहर में आनंद सिनेमा के पास स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर, सांडी रोड स्थित बाबा मनकामेश्वर नाथ मंदिर, सदर बाजार स्थित बाबा तुरंतनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। नीलकंठेश्वर, नागेश्वर नाथ मंदिर भी यही स्थिति रही।
उधर मल्लावां के सुनासीर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने पूजन किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने मेले का जायजा लिया। पचदेवरा में शिवालयों में रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की। विवियापुर स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर दूर-दूर से भक्त आए।
विज्ञापन
यहां भी दिखा भक्ति का उत्साह
संडीला। उन्नाव रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर, बस स्टैंड स्थित काली जी मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर, मुरारेश्वर मंदिर, शीतला माता मंदिर में भी भक्ति का दौर जारी रहा। शाहाबाद क्षेत्र में नर्मदा स्थित टेड़ेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तों में अलग ही उत्साह दिखा। बेहटागोकुल के शिव संकट हरण मंदिर सकाहा में देर शाम तक पूजन किया गया। चित्तरपुरवा से कांवड़ यात्रा निकाली गई। (संवाद)