{"_id":"676eeabe01b1dd1e320ee82f","slug":"temperature-increased-due-to-clouds-cold-decreased-hardoi-news-c-213-1-hra1004-124592-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बादलों की वजह से बढ़ा तापमान, सर्दी में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बादलों की वजह से बढ़ा तापमान, सर्दी में आई कमी
Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-38- सर्दी में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ले जातीं महिलाएं। संवाद
- मौसम वेधशाला ने बारिश होने की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आसमान में छाये बादलों की वजह से तापमान में बढ़ा हुआ है। रात में कुछ मौसम ठंडा रहता है लेकिन दिन में अधिक ठंड नहीं हो रही है। बीते दो दिन से सर्दी में कुछ कमी भी आई है। लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बीच मौसम वेधशाला ने शनिवार को बारिश होने की संभावना जताते हुए सर्दी में इजाफा होने की बात कही है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उम्मीद थी कि सर्दी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। तीन पहले मौसम में कुछ बदलाव के बीच तापमान में कमी आई थी लेकिन 25 दिसंबर के बाद से मौसम ने फिर करवट ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद अब मैदानी इलाकों में बादल हो रहे हैं। इस कारण तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा लेकिन रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तापमान अधिक रहने से सर्दी में कमी आई है। इस बीच मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने शुक्रवार देर रात और शनिवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बताया कि इसके बाद सर्दी में इजाफा भी हो सकता है।