फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tell about nutrition from audio and vedio

आडियो-वीडियो के माध्यम से अभिभावकों को करें जागरूक : अविनाश कुमार

Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
tell about nutrition from audio and vedio
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम अविनाश कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण परामर्श पुस्तिका, पोस्टर और ऑडियो-वीडियो के माध्यम से किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के माता-पिता को जागरूक करें। पोषण माह में श्रेष्ठ कार्य करने वाले तीन कार्यकर्ता पुरस्कृत किए जाएंगे। शनिवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह की बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने ये बात जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा से कही। आज सोमवार दोपहर एक बजे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कलक्ट्रेट सभागार में सांसद जय प्रकाश करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पोषण माह की थीम, बच्चों का चिहंकन, अनुश्रवण तथा पौधरोपण अभियान के तहत कार्यक्रम सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराएं। इसमें बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। सात सितंबर से शुरू होने वाले पोषण माह का उद्घाटन ग्राम स्तर पर प्रधान की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक में डीएसओ संजय कुमार, बीएसए हेमंत राव, डीपीआरओ गिरीश चंद्र, डीसी एनआरएलएम व मनरेगा, सीडीपीओ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed