फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teeno ko goli lagi per aaj bhi jinda hoo

गोली तीनों को लगी, पर आज जिंदा हूं तो बस मैं...

Mon, 27 Jul 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
teeno ko goli lagi per aaj bhi jinda hoo
फोटो-3-जानकारी देते जिले के संडीला लोहरी निवासी कर्नल आदित्य प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहीद विक्रम बत्रा व अमित सेमवाल जैसे जांबाजों के साथ गुजारे लम्हों को याद करके जिले के संडीला निवासी कर्नल आदित्य की आंखें भर आईं। उनका कहना है कि अपनों से बिछड़ने का दर्द हमेशा सताता है। गोली हम तीनों को लगी पर मैं बच गया। साथियों की शहादत हमेशा याद रहेगी।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर संडीला के लोहरी ग्राम निवासी कर्नन आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड पर उनका विक्रम बत्रा व अमित सेमवाल से बिछड़ने का लम्हा वह भूल नहीं सकते। शहीद विक्रम को परमवीर और अमित सेमवाल को कीर्ति चक्र मिला। दोनों हमेशा के लिए देश वासियों के दिलों में जगह बना गए। युद्ध से पहले विक्रम बत्रा के घर पर वह दो दिन रुके थे। दोनों उनके बैच मैट थे। उन्होंने कारगिल की याद ताजा कर कहा कि 14 हजार फिट की ऊंचाई तक ले जाकर दुश्मनों को मार गिराने का आर्डर। दिल दिमाग में कुछ नहीं बस देश की खातिर दुश्मनों की सीना छलनी करना ही लक्ष्य था। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी पोस्टिंग राजोरी प्वाइंट पर थी। उनकी सिक्स लाइट इन कंट्री रेजीमेंट को आर्डर मिला कि उन्हें कारगिल युद्ध के लिए जाना है। पहले उन्हें रिजर्व में लगाया गया फिर तीसरे दिन ही आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन

दांयी आंख की रोशनी गई पर जीत का गर्व
कारगिल के बाद सितंबर-अक्तूबर में उनको मिलाकर एक कमांडो की फौज पीर पंजाल के पास ऑपरेशन को भेज दी गई। यहां जंग के दौरान उनकी दांयी आंख के नीचे एक गोली लगी। जिसके बाद उनकी आंख की रोशनी चली गई लेकिन आज भी इस बात का गर्व है कि वहां भी जीत उन्हीं की टीम की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भी देशहित में करें कार्य
कर्नल आदित्य ने देश के युवाओं को संदेश दिया कि कभी-कभी वह एकांत में सोचते हैं कि नौकरी तो सभी कर रहे पर फौजी जान को दांव पर लगाते हैं। इसका देश के युवाओं को थोड़ा सम्मान रखना चाहिए। युवा भी कुछ ऐसा कर दें जो देशहित में हो। युवा नशा, भ्रष्टाचार आदि में लगकर जवानों की कुर्बानियों को यूं न जाया होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed