{"_id":"697e38bba2ef3f683000844a","slug":"teenagers-body-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1006-144215-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर में पेड़ पर किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन शव देख कर बिलख पड़े। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे। घटना शनिवार शाम की है।
ग्राम तुर्तीपुर निवासी रोहित (16) के पिता चंदर पाल का चार साल पहले निधन हो चुका है। इसके एक साल बाद रोहित की मां बच्चों को छोड़ कर चली गईं थीं। बड़े भाई पिंटू कानपुर में ट्रक चलाते हैं। पिंटू की पत्नी अपने देवरों के साथ गांव में रहती हैं। रोहित भी गांव में रहता था। शनिवार की सुबह रोहित घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया। शाम के समय गांव निवासी जयराम के खेत के पास पेड़ पर रोहित का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने रोहित को पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। रोहित पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। दो बहनों में एक बहन ने पांच साल पहले फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। एक बहन की शादी हो चुकी है। रोहित का एक भाई कानपुर जेल में बंद है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
मां 65 हजार रुपये में खेत गिरवीं रख गई थीं
गांव में रोहित की मौत के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। लोगों के मुताबिक, रोहित के पिता के निधन के बाद उसकी मां ने गांव निवासी गोविंद गुप्ता के पास करीब दो बीघा खेत 65 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था। इसके बाद वह रुपये लेकर कहीं चली गईं। रोहित के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए रोहित के भाई गिरवी खेत को अब तक नहीं छुड़ा पाए हैं।