फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teenager run away with lover in marriage

द्वारचार के बाद प्रेमी संग गई नाबालिग दुल्हन को परिजनों ने पकड़ा

Wed, 16 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
teenager run away with lover in marriage
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुल्हन द्वारचार और जयमाल के बाद प्रेमी संग भाग गई। इसकी भनक लगते ही दुल्हन के परिजनों ने पूरे गांव की घेराबंदी करा दी। गांव से बाहर जाते समय दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई की। मामले में सुलह समझौते का दौर चलता रहा, लेकिन कोई हल न निकलने पर पुलिस ने दुल्हन को बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां से किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। मंगलवार रात बरात आई थी। द्वारचार और जयमाल के बाद कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसका पता चलने पर किशोरी के परिजनों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव के बाहर जा रहे दुल्हन और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और प्रेमी को मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बेहटागोकुल थाने में कई घंटे तक चली पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि प्रेमी पुलिस हिरासत में है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिशिर गौतम ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी हर तीसरे दिन किशोरी और उसके परिजनों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed