फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager rehearsed to make allegations of kidnapping and rape, revealed

Hardoi News: अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाने को किशोरी ने किया पूर्वाभ्यास, खुलासा

Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager rehearsed to make allegations of kidnapping and rape, revealed
हरदोई। रंजिश के कारण विरोधी को फंसाने के लिए प्रधान के पति ने शर्मनाक साजिश रच दी। एक महिला से उसकी नाबालिग बेटी के जरिए विरोधी को दुष्कर्म और अपहरण की घटना में नामजद करा दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो चौकाने वाली जानकारियां सामने आईं। पीड़ित किशोरी के मोबाइल में ही घटना का पूर्वाभ्यास किए जाने का वीडियो पुलिस को मिल गया। अब पुलिस प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है और किशोरी को सख्त नसीहत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग आठ बजे यूपी 112 पर एक किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि दुलारायपुरवा निवासी उमाशंकर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। अपहरण कर नलकूप की कोठरी में बंद रखा और दुष्कर्म किया। जानकारी पर सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा और माधौगंज थानाध्यक्ष केके यादव मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू की गई। उमाशंकर से पूछताछ की गई तो उसने खुद को निर्दाेष बताया। पुलिस ने आठ सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद जिस बाइक से अपहरण किए जाने की बात कही गई थी उसका पता लगाया, तो मालूम हुआ कि बाइक तो कबाड़ी के यहां लगभग 15 दिन पहले कट चुकी है। यह बाइक उमाशंकर की थी, लेकिन उसने दस सितंबर को राघौपुर की एक एजेंसी पर बेच दी थी। एक अक्तूबर को एजेंसी से यह बाइक एक कबाड़ी ने खरीदकर काट दी थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन और सीडीआर निकलवाई, तो इस तरह की घटना न होने की बात सामने आई। किशोरी के मोबाइल की जांच की गई तो इसमें 24 अक्तूबर का एक वीडियो मिला। इस वीडियो में किशोरी झूठी घटना को लेकर पूर्वाभ्यास करते दिख रही है। यह वीडियो किशोरी ने डिलीट कर दिया था, लेकिन रिसायकिलविन से पुलिस ने इसे निकाल लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि किशोरी ने बताया है कि एक प्रधान पति के कहने पर उसने साजिश रची थी। किशोरी को यह भी बताया गया था कि मामला दर्ज होने के बाद सरकार से पांच लाख रुपये का मुआवजा भी मिलेगा। किशोरी को सख्त नसीहत देकर छोड़ दिया गया है। प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed