फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager left home after being scolded for excessive mobile use; body found hanging

Hardoi News: ज्यादा मोबाइल चलाने पर डांटा तो घर से चली गई किशोरी, फंदे परमिला शव

Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager left home after being scolded for excessive mobile use; body found hanging
- पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या किए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगोलापुर निवासी किशोरी का शव शुक्रवार सुबह डूढ़ी बेरिया गांव में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। किशोरी बृहस्पतिवार शाम पिता के डांटने से नाराज होकर घर से निकली थी। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर पिता ने डांटा था। पिता ने गांव निवासी युवक पर पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

मंगोलापुर निवासी मोबीन की भुढि़या तिराहा पर कपड़े सिलने की दुकान है। मोबीन के मुताबिक, उनकी पुत्री चांदनी (14) मोबाइल ज्यादा चलाती थी। इसके कारण बृहस्पतिवार शाम उन्होंने चांदनी को डांट दिया था। इसके बाद चांदनी बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। रात तक वापस न आने पर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर डूढ़ी बेरिया गांव के पास पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से चांदनी का शव मोबीन को लटकता मिला। जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। मोबीन ने गांव निवासी एक युवक पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। हालांकि इसकी कोई वजह वह नहीं बता पाए। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed