{"_id":"ece056baf564357d0c3a025251e0ab63","slug":"teenager-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डगरहा निवासी गंगाराम का पुत्र अमरीश (14) का शव मंगलवार को गंाव निवासी मुन्ना पांडेय के गन्ने के खेत में मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार को वह अपनी मां गोमती के साथ खेत पर गया था, वहां से वह मां से पहले घर चला आया था। मगर वह घर नहीं पहुंचा। वह लोग उसकी खोज करते रहे, मगर वह नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव पेड़ से बंधा मिला। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि किशोर कुष्ठ रोग से पीड़ित था और उसका इलाज भी नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण हैंगिग आया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिर्फ पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।